HomeNewsNational National

मायावती के खिलाफ उप्र में हंगामा

लखनऊ. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में मायावती सरकार का जमकर विरोध और सड़कों पर हंगामा किया। वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने माया की रैली की मुखालफत की तो लखनऊ में पार्टी की यूथ ब्रिगेड छात्रसंघ चुनावों को लेकर पुलिस से भिड़ गई।

वाराणसी में गुरुवार को मुख्यमंत्री मायावती की रैली का आयोजन किया गया था लेकिन सपा कार्यकर्ताओं ने रैली शुरू होने से पहले ही मौके पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यहां उन्हें रोका गया और कई सपाइयों पर पुलिस ने डंडे बरसाए। बताया गया है कि अब तक माया की रैली शुरू नहीं हो सकी है।

वहीं, लखनऊ में पार्टी की यूथ ब्रिगेड ने छात्रसंघ चुनाव जल्द किए जाने की मांग रखते हुए पुलिस से खासी झड़प कर ली। पार्टी के युवा नेता और सांसद अखिलेश प्रताप सिंह ने माया सरकार द्वारा छात्रसंघ चुनाव पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की और करीब दो हजार समर्थकों को लेकर धरना देने के लिए विधानसभा का रुख किया।

लेकिन, पुलिस ने इस पूरी भीड़ को लोरेटो चौराहे पर रोक लिया। इस पर सपा के नौजवान पुलिस से भिड़ गए। यहां भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस और पानी की बौछारें छोड़ी गईं। यादव ने कहा है कि वे राज्य भर में इस मांग को लेकर प्रदर्शन करने की तैयारी में हैं। बताया गया है कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: