HomeNewsNational National

सुप्रीम कोर्ट में बढ़ेगी जजों की संख्या

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने एक अहम प्रस्ताव के तहत सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाए जाने को हरी झंडी दे दी है। इस प्रस्ताव के बाद अब सुप्रीम कोर्ट में पाच जज ज्यादा हो जाएंगे।

केंद्रीय केबिनेट के अहम फैसले में कहा गया है कि वर्तमान में सुप्रीम कोर्ट में 25 जज हैं लेकिन न्यायपालिका की रफ्तार और उचित और समय पर न्याय मिलने की दृष्टि से इस संख्या को बढ़ाकर 30 किया जाना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई केबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट एक्ट 1956 में इस संशोधन के लिए जल्द ही संसद में विधेयक पेश किया जाएगा।

इससे पहले 1986 में सुप्रीम कोर्ट के जजों की संख्या 18 से बढ़ाकर 25 की गई थी और मुख्य न्यायाधीश को भी जोड़ा गया था। सरकार ने संसद में पहले यह सूचना दी थी कि उच्चतम न्यायालय में लंबित केसों की संख्या में 2006 में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: