नई दिल्ली.
नई दिल्ली में जनता दल (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्नी शरद यादव ने क्रिकेट खिलाड़ियों की कल हुई नीलामी की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे राष्ट्रीय शर्म करार दिया है तथा सरकार से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को अपने कब्जे में लेने की मांग की है।
राज्यसभा सदस्य श्री यादव ने कहा कि क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी न केवल मानवीय गरिमा के खिलाफ है बल्कि धन दौलत का फूहड़ प्रदर्शन भी है। सभ्य समाज को इसकी निंदा करनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार क्रिकेट खिलाड़ियों को अजरुन पुरस्कार तथा पद्म पुरस्कार प्रदान करती है और क्रिकेट खिलाड़ियों की खुले आम उस तरह नीलामी हो रही है. जिस तरह मेले में .पशुओं. को नीलामकिया जाता है।