HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

रेलवे स्टेशन पर इसी गर्मी में ‘फूड प्लाजा’

भोपाल. भोपाल रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को इसी गर्मी में वातानुकूलित फूड प्लाजा की सुविधा मिल सकेगी। इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कापरेरेशन (आईआरसीटीसी) ने जून माह तक इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा है।

फूड प्लाजा भोपाल रेल मंडल का दूसरा रेस्त्रां रहेगा। पहला फूड प्लाजा रेस्त्रां तीन साल पूर्व हबीबगंज स्टेशन पर शुरू हुआ था। आईआरसीटीसी ने प्रस्तावित स्थान पर बने चीफ बुकिंग सुपरवाइजर कार्यालय का अधिग्रहण कर लिया है। रेलवे ने जून-08 तक का लक्ष्य तय कर काम शुरू कर दिया है।

पश्चिम मध्य रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य नरेंद्र माथुर बताते हैं कि मुख्य स्टेशन पर लंबे समय से 24 घंटे स्वल्पाहार या व्यंजन सुविधा की दरकार थी। फूड प्लाजा खुलने से लोगों को खाने-पीने की वस्तुओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

प्लाजा की जरूरत: वर्तमान में यात्रियों को स्टेशन परिसर के बाहर तक जाना पड़ता है। वहीं, ट्रेन में बैठे यात्रियों के लिए महज दो मिनट के स्टापेज में बाहर जाकर खाद्य पदार्थ लाना मुमकिन नहीं होता है। परिसर में फूड प्लाजा शुरू हो जाने से यात्रियों को इधर-उधर भटकने और अन्य दिक्कतों से निजात मिल जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: