जबलपुर. भास्कर ग्रुप का रेडियो स्टेशन 94.3 माय एफएम शनिवार को जबलपुर से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही मप्र में चौथा स्टेशन स्थापित कर यह राज्य का सबसे बड़ा एफएम रेडियो नेटवर्क बन जाएगा।
94.3 माय एफएम के बिजनेस हैड हरीश एम भाटिया के अनुसार व्यापक कवरेज के कारण 94.3 माय एफ एम के माध्यम से विज्ञापनदाता अपने बिजनेस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भास्कर ग्रुप का सात राज्यों के सत्रह शहरों में माय एफएम लांच करने का सपना साकार हुआ है और उम्मीद है कि जल्दी ही एक नई पहल के साथ आपके सामने फिर आएंगे।