HomeNewsMetrosIndore Indore

चार साल में कागज पर भी नहीं आया प्रस्ताव

इंदौर. प्रदेश की सबसे बड़ी अनाज मंडी (छावनी) को बॉम्बे अस्पताल के पास आईडीए की 80 एकड़ जमीन पर स्थानांतरित करने का मामला चार साल बाद भी आगे नहीं बढ़ा। अब मंडी प्रशासन कह रहा है कि इसे देवगुराड़िया के पास बसाया जाएगा, जिसकी स्वीकृति राज्य शासन ने दे दी है और केंद्र से मिलना बाकी है।

मंडी के स्थानांतरण के संबंध में मंडी अध्यक्ष सोमेश्वर पटेल कहते हैं ट्रेंचिंग ग्राउंड के सामने पत्थर मुंडला के पास इसका प्रस्ताव है जिस पर राज्य शासन ने स्वीकृति दे दी है। केंद्र सरकार की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। 100 करोड़ से अधिक का प्रोजेक्ट है। वहां से मंजूरी कब मिलेगी कहा नहीं जा सकता। आईडीए के मुख्य नगर नियोजक डी.एल.गोयल स्वीकारते हैं कि मामला फिलहाल अटका हुआ है पर आईडीए इसके लिए प्रयासरत है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: