HomeNewsMetrosIndore Indore

प्रसाद पक्ष ने शनिवार तक का समय मांगा

इंदौर. डीएसपी मनकामना प्रसाद और उनकी पूर्व मंगेतर ऋचा अहिरवार के बीच चल रहे विवाद में प्रसाद पक्ष के वकील ने असल दस्तावेज पेश करने के लिए शनिवार तक का समय मांगा।

गुरुवार को कोर्ट में हुई सुनवाई में प्रसाद पक्ष की तरफ से डीएसपी राजेश्वरी और डीएसपी मनकामना प्रसाद की शादी के प्रमाण पत्र के साथ ऋचा अहिरवार के पिता के पत्र की फोटो कॉपी पेश की गई थी। इस पर अहिरवार के वकील अमरसिंह राठौर ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा था कि पत्र फर्जी है। उन्होंने असल पत्र को पेश करने की मांग के साथ यह भी कहा था कि श्री अहिरवार के दस्तखत की जांच हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से करवाई जाना चाहिए। इस संदर्भ में शुक्रवार को प्रसाद पक्ष को वह पत्र पेश करना था।

श्री राठौर ने बताया कि शुक्रवार को हुई सुनवाई में प्रसाद पक्ष के एडवोकेट अजय उकास ने असल पत्र पेश करने के लिए शनिवार तक का समय लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद पक्ष के इस कदम से साफ है कि पत्र झूठा था। अगर यह बात साबित हो जाती है तो वे प्रसाद के विरुद्ध धोखाधड़ी का केस भी दर्ज करवाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: