News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य हिंदी ग्रंथ अकादमी 24 व 25 फरवरी को लेखकों, विचारकों और प्रबुद्ध पाठकों के विचार-विमर्श के उद्देश्य से दो दिवसीय आयोजन प्रेस क्लब भवन में कर रहा है। दोनों दिन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता व जनसंचार विवि भोपाल के कुलपति अच्युतानंद मिश्र संबोधित करेंगे। इसी कड़ी में रविवार को शाम 5 बजे हिंदी लेखन की नई प्रवृत्तियों पर चर्चा व अकादमी के कुछ प्रकाशनों के विमोचन के अतिरिक्त लेखक डा. राजेंद्र मिश्र की नई कृति ‘गांधी अंग्रेजी भूल गया है’ पर केंद्रित चर्चा होगी। 25 फरवरी को शाम 4 बजे लेखक परितोष चक्रवर्ती की कृति अंधेरा समुद्र के विमोचन के साथ ही ग्रंथ अकादमी की पुस्तकों पर विचार विमर्श होगा।