News
Chhattisgarh
Raipur Raipur रायपुर. नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण कर उड़ीसा भाग गया है। मोबाइल नंबर के जरिए उसके भुवनेश्वर में होने का पता चलेगा। पुलिस टीम भेजकर उसकी तलाश जा रही है। प्रवीण के साथी डेनियल गार्डिया और प्रदीप डडसेना से पुलिस पूछताछ कर रही है। दर्जनों बेरोजगारों को ठगने के आरोप में तीनों के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में चौरसौबीसी का जुर्म दर्ज किया गया है।
मोबाइल कंपनियों की रिपोर्ट देखकर अफसरों के होश उड़ गए। प्रवीण के पास विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल सिम हैं। आरोपी इनका इस्तेमाल बेरोजगारों को फांसने के लिए करता था। ठगी के मामले में पुलिस ने उनके तीन और सहयोगियों का पता लगा लिया है। फिलहाल उनके नामों का खुलासा नहीं किया गया है। बताते हैं महासमुंद के एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
वह मुख्य आरोपी के एजेंट के तौर पर काम करता था। वह कमीशन पर बेरोजगारों को ठग गिरोह तक पहुंचाता था। आरोपियों के टिकरापारा स्थित घरों की तलाशी में पुलिस को जो दस्तावेज मिले हैं। उनमें अब तक 61 नामों की सूची मिली हैं, जिन्हें एयरलाइंस समेत विभिन्न विभागों में नौकरी लगाने का झांसा देकर रकम वसूली गई। मामला एक करोड़ रुपए से ज्यादा तक पहुंचने की संभावना है। ठग गिरोह के खिलाफ कई पीड़ित थाने पहुंच रहे हैं।