HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

11 क्विंटल बासी पनीर नष्ट, केरोसिन जब्त

जयपुर.raid रसद विभाग ने विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई कर दुर्गंधयुक्त पनीर नष्ट कराया, सेंपल लिए और अवैध रूप से बेचा जा रहा केरोसिन जब्त किया। डीएसओ वी.पी. सिंह ने बताया कि प्रवर्तन जांच दल व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने सिंथेटिक दूध से पनीर बनाए जाने की शिकायत पर जौहरी बाजार फ्रूट मंडी के पास स्थित ब्रजवासी पनीर भंडार पर छापा मारा।

यहां स्टोरेज में पुराना पनीर पाया गया। इसमें दुर्गंध आ रही थी। इसके सैंपल जांच को भेजे गए हैं। यह करीब 11 क्विंटल पनीर था। इसे व्यवसायी के प्रतिनिधि ने नष्ट कर दिया। व्यवसायी जुम्मन खां मौके से फरार हो गया। इसी दौरान बरसाना (उत्तर प्रदेश) से एक वाहन में भारी मात्रा में पनीर लेकर पहुंचा चालक वापस जाने लगा, तो उसे रोक लिया और सैंपल लेकर छोड़ दिया गया।

विभाग ने रेलवे स्टेशन के समीप गोयल साइकिल वर्क्‍स से अवैध रूप से बेचे जा रहे 85 लीटर नीले केरोसिन के तीन जरीकेन जब्त किए। सैंपल जांच के लिए भिजवा दिए गए हैं। इससे पूर्व गुरुवार रात्रि केसर सिंह नामक युवक के वाहन से 1197 लीटर अपमिश्रित जब्त किया गया। यह तेल 7 लोहे के ड्रमों में भरा था। सैंपल भी जांच के लिए भिजवाए गए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: