HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पार्को में शादियां, किसे परवाह!

जयपुर. garden नगर निगम की लापरवाही के कारण राजधानी के खूबसूरत उद्यान बर्बाद हो रहे हैं। रोक के बावजूद इनमें शादी-ब्याह व अन्य कार्यक्रम धड़ल्ले से हो रहे हैं। राजधानी में ऐसे कई उद्यान कार्यक्रमों की वजह से पूरी तरह उजड़ गए हैं। इनमें कार्यक्रम करने वाले लोग नगर निगम से कम्युनिटी सेंटर के नाम से रसीद कटा लेते हैं और निगम के अधिकारी बिना किसी जांच के उन्हें अनुमति दे देते हैं।

विरोध किया : नगर निगम कॉलोनी स्थित चित्रकूट उद्यान में शुक्रवार को हो रहे कार्यक्रम का लोगों ने विरोध किया और निगम में शिकायत की। इस पर आयोजकों ने निगम से अनुमति मिलने की बात कही और पैसे जमा कराने की रसीद भी दिखाई। स्थानीय नागरिक अखलाक हुसैन ने बताया कि जब यह पार्क बना था, तो चारों ओर से हराभरा रहता था, लेकिन जब से कार्यक्रम होने शुरू हुए हैं तब से हरियाली खत्म होती जा रही है। इसकी शिकायत नगर निगम सीओ मनोहरकांत को भी की है।

रोक लगी है: शहर में नगर निगम व जेडीए की ओर से विकसित किए गए सभी उद्यानों में शादी-ब्याह व अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगी है। इसके अलावा जिन उद्यानों की सार-संभाल का जिम्मा वहां की स्थानीय विकास समिति को दिया हुआ है, उसी को यह अधिकार भी दिया गया है कि वह किराए पर उद्यान दे सकती है, लेकिन ऐसे उद्यान नाममात्र के हैं।

सार-संभाल नहीं: राजधानी में करीब पांच सौ पार्क हैं जो जेडीए व नगर निगम द्वारा विकसित किए गए हैं। लेकिन निगम की ओर से ठीक सार-संभाल नहीं होने से वे जल्द ही उजड़ने लगते हैं।

यहां होते हैं पार्को में कार्यक्रम: नगर निगम कॉलोनी स्थित चित्रकूट पार्क, डीसीएम स्थित महात्मा गांधी पार्क, दुर्गापुरा श्रीजीनगर स्थित पार्क, कमला नेहरू नगर में कार्यक्रमों के कारण पार्क उजड़ गया है, तालकटोरा के सामने पौंड्रिक पार्क, गोविंददेव जी मंदिर के नजदीक एक उद्यान में। इसके अलावा मालवीय नगर, वैशाली नगर व झोटवाड़ा के कई पाकई पार्क शामिल हैं।

कार्रवाई की जाएगी : महापौर अशोक परनामी ने बताया कि पूरे शहर में चार-पांच पार्क हैं, जहां शादियां करने की अनुमति है। अब पूरी चौकसी करवाएंगे कि कहीं भी किसी पार्क में ऐसा कोई कार्यक्रम न हो। आज शिकायत नगर निगम कॉलोनी की आई है, तो उस पर कार्रवाई करवाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: