जयपुर.
घाटगेट कब्रिस्तान से करीब 12 बजे कुत्तों ने एक कब्र खोदकर एक बच्चे का शव निकाल लिया। इससे गुस्साए काफी लोग चार दरवाजा के पास जमा हो गए। जानकारी मिलते ही सुभाष चौक थाना इंचार्ज हनुमानसिंह जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
लोगों की मांग थी कि आए दिन कब्रिस्तान में ऐसा होता रहता है, लिहाजा वहां सुरक्षा गार्ड लगाने के साथ ही चारों ओर ऊंची बाउंड्रीवाल बनाई जाए। पुलिस की ओर से सूचना मिलने पर नगर निगम के जोन कमिश्नर कर्ण सिंह भी वहां पहुंचे।
हालांकि उनका कहना था कि कब्रिस्तान का मामला वक्फ़ बोर्ड का है। इस पर बोर्ड के लोगों को भी वहां बुला लिया गया। बाद में लोगों को समझाकर शांत किया गया।