HomeHealth Health

अब ऑरेंज पर्पल हुई गोभी

हेल्थ. गोभी को वैसे तो कैल्शियम का बड़ा स्त्रोत माना ही जाता है, लेकिन अब इस साधारण पारंपरिक गोभी की ऑरेंज और पर्पल रंगों में भी पैदावार की जा रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि नई रंगीन गोभियों का स्वाद भी पुरानी की ही तरह है और फायदे कुछ हद तक पारंपरिक गोभी से ज्यादा।

वैज्ञानिकों का दावा है कि ऑरेंज और पर्पल गोभी आपकी सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद हैं। इन लोगों का मानना है कि रंगीन गोभियां जेनेटिक इंजीनियरिंग और सिलेक्टिव ब्रीडिंग पर हुई मेहनत का परिणाम हैं। अभी ये प्रोडक्ट सिर्फ ब्रिटेन के मार्केट में ही उपलब्ध है, लेकिन इसे पूरी दुनिया के मार्केट में पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।

वैसे ट्रेडिशनल मार्केट में तो अभी भी सफेद गोभी की ही डिमांड है, लेकिन आने वाले समय में उम्मीद है कि रंगीन गोभियां भी लोगों को पसंद आएगी। वैसे आपको बता दें कि 17वीं शताब्दी में यूरोप में सफेद और पीली गाजरों का चलन था, आगे चलकर पिगमेंटेशन करने के बाद इसका रंग ऑरेज-रेड हुआ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: