HomeHealth Health

कैंसर से बचाएं सूर्य

हेल्थ. सूरज की रोशनी में 10-15 मिनट टहलना हमारे शरीर के रक्त संचार को बेहतर बनाता है। हालिया शोध से सामने आया है कि सूर्य की किरणों कैंसर के रिस्क को भी आधा करती हैं। खासतौर से ब्रेस्ट कैंसर के रिस्क को तो ये काफी हद तक कम करती हैं। ये शोध नॉर्दर्न कैलीफोर्निया कैंसर सेंटर अमेरिका में हुआ है।

शोध की प्रमुख डॉ. ईस्टर जॉन के मुताबिक सूर्य की किरणों सिर्फ ब्रेस्ट ही नहीं, कोलन और रेक्टल कैंसर से भी काफी हद तक बचाव करती हैं। इसकी मुख्य वजह सूर्य की किरणों से एक खास किस्म के हार्मान का ज्यादा सक्रिय होना है।

अल्ट्रा वॉयलेट किरणों कोलेस्ट्रॉल से मिलकर विटामिन डी-3 बनाती हैं, हालांकि विटामिन डी-3 पूरी तरह विटामिन न होकर स्टेरॉयड हार्मोन है जो हमारे इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: