हेल्थ. सेब, केले जैसे फल वेस्टर्न और एशियन डाइट का अनिवार्य हिस्सा रहे हैं। इन्हें विटामिन, मिनरल्स और फाइबर को महत्वपूर्ण स्त्रोत माना जाता है, लेकिन हाल ही में हुए अध्ययन में पता चला है ये फल नव्र्स सिस्टम को विकृत होने से भी बचाते हैं। यहां तक कि अल्जाइमर रोग से बचाव में भी इन्हें उपयोगी माना गया है।
अमेरिका की कार्नेल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार ये फल स्नायुकोशिकाओं को ऐंठन से बचाते हैं। इन फलों में मौजूद नोलिक फिटोकेमिकल्स नव्र्स सिस्टम को क्षतिग्रस्त होने से बचाता है। सेब में सबसे अधिक प्रोटेक्टिव एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है।
रिसर्च के अनुसार प्रमुख ताजे फलों में पाया जाने वाला एंटीऑक्सिडेंट स्नायुतंत्रिकाओं को तनाव से बचाने के साथ-साथ उनकी केयर भी करता है। इन फलों को अपनी डाइट में शमिल करने वाले लोगों को अल्जाइमर का खतरा भी कम होता है। सेब को डायबिटीज पर नियंत्रण करने के लिहाज से भी उपयोगी माना गया है।