HomeHealth Health

फैट बढ़ने की चिंता से मुक्ति दिलाएगी गोली

हेल्थ. डॉक्टर ऐसी चमत्कारी गोली तैयार करने वाले हैं, जो बर्गर, पित्जा और चिप्स जैसे फैटी फूड के शौकीनों को वजन बढ़ने की चिंता से छुटकारा दिलाएगी। ब्रिटेन में अगले साल तक उपलब्ध होने वाली इस गोली की कीमत भी बहुत अधिक नहीं होगी।

इसे तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले डॉ. जोसेफ केनर के अनुसार दालों का बर्गर आपको बीफ बर्गर का मजा नहीं दे सकता, लेकिन बीफ बर्गर ज्यादा खाने से मोटापे का खतरा बढ़ता है।

मोटे होने की आशंका के चलते अपना पसंदीदा फूड न खा पाने की स्थिति को यह गोली दूर करेगी। यही नहीं, इससे साइड इफेक्ट का खतरा भी बेहद कम है। इस गोली में पॉलीफिनोल कैमिकल का इस्तेमाल किया गया है, जो ब्लड द्वारा एब्जॉर्ब करने वाले फैट की मात्रा नियंत्रित करता है। पॉलीफिनोल हार्ट अटैक की आशंका को भी कम करता है। इस गोली को भोजन के साथ लिया जा सकता है।

ब्रिटिश न्यूट्रीशन फाउंडेशन के प्रवक्ता ने इस रिसर्च को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि मोटापे की समस्या से निजात पाने में यह गोली अहम भूमिका निभा सकती है। डॉ. केनर के इस रिसर्च को जर्नल ऑफ अमेरिकन सोसाइटीज फॉर एक्सपेरिमेंटल बायोलॉजी में प्रकाशित किया गया है।

वैसे डॉ. केनर ने स्वीकार किया है कि यह गोली फूड के सारे फैट को एब्जॉर्ब नहीं कर सकती, लेकिन ऑक्सीडाइज्ड फैट को काफी हद तक कम करने का काम जरूर करेगी। ऑक्सीडाइज्ड फैट हमारे शरीर को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। यह हर तरह के मीट में पाया जाता है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: