HomeNewsNational National

जहाज में 25 भारतीय, लापता

चेन्नई.पनामा का एक मालवाही जहाज सोमवार से काला सागर में लापता है। इसके चालक दल में 25 भारतीय हैं। पांच दिन की सघन तलाश के बाद भी जहाज का कुछ पता नहीं चल सका है। ‘एमवी रज्जाक’ नामक इस जहाज के लिए मानव संसाधन मुंबई स्थित पेलिकन मैरीन कंपनी उपलब्ध कराती है। लापता 25 भारतीयों में से चार मुंबई के बताए गए हैं।

यहां मिली जानकारी के अनुसार जहाज रूस के नोवोसिस्क से तुर्की के बार्टिन बंदरगाह तक इस्पात की छड़ें लेकर जा रहा था। अचानक कंट्रोम रूम से इसका संपर्क टूट गया। पेलिकन मेरीन और जहाजरानी महानिदेशालय के संचार केंद्र ने जहाज के लापता होने की पुष्टि की है। जहाज 17 फरवरी को नोवोसिस्क से रवाना हुआ था और अगले दिन सुबह इसे बार्टिन पहुंचना था। यह रात में ही लापता हो गया।

उल्लेखनीय है कि पांच सितंबर 2005 को हिंद महासागर में लापता हुए जहाज ‘ज्यूपिटर 6’ का प्रबंधन भी पेलिकन मैरीन कंपनी के हाथ में था। उसमें भी चालक दल के सदस्यों में 10 भारतीय थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: