HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

अब साक्षात्कार से भरा जाएगा डीपीसी का पद

ग्वालियर. परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र के रिक्त पद के लिए योग्य उम्मीदवार की तलाश जारी है। फिलहाल इस पद का प्रभार जिला शिक्षा अधिकारी केके द्विवेदी के पास है पर काम की अधिकता के कारण उन्होंने इस पद का प्रभार अपने पास रखने में असमर्थता व्यक्त की है।

उल्लेखनीय है कि 23 जनवरी को मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के समय ग्राम जमाहर में मिली खामियों के कारण परियोजना समन्वयक केके दीक्षित को निलंबित कर दिया गया था। तब से ही उक्त पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि 2 फरवरी को कलेक्टर राकेश श्रीवास्तव ने आयुक्त राज्य शिक्षा केंद्र राधेश्याम जुलानिया के पास जिला परियोजना समन्वयक के पद के लिए तीन लोगों के नामों का पैनल भेजा था।

इनमें प्रभारी प्राचार्य डाइट सुभाष शर्मा का नाम सबसे ऊपर था और सहायक संचालक दीपक पाण्डे व उत्कृष्ट स्कूल मुरार के प्राचार्य यूयू भिडे का नाम दूसरे व तीसरे नंबर पर। कलेक्टर ने अपने पत्र में यह भी लिखा था कि सर्व शिक्षा अभियान के व्यापक कार्य को देखते हुए डीपीसी के पद पर पृथक से किसी अधिकारी की पदस्थापना जरूरी है।

इस पत्र के मिलने के बाद राज्य शिक्षा केंद्र में पदस्थ अपर मिशन संचालक राजेश जैन ने कलेक्टर को पत्र भेजते हुए कहा है कि वे पैनल में शामिल तीनों अधिकारियों को मूल दस्तावेज के साथ 25 फरवरी की सुबह 11 बजे तक मिशन मुख्यालय भेजें।

पैनल में शामिल दीपक पाण्डे ने बताया कि वे पारिवारिक काम से शहर के बाहर (अनूपपुर) जा रहे हैं, इसलिए उनका निर्धारित तिथि 25 फरवरी को भोपाल पहुंचना संभव नहीं है। इसके बाद अब दो नाम ही शेष रह जाएंगे और इनमें से ही किसी एक को डीपीसी बनाया जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: