HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बप्पी दा पहुंचे थाने, देखी पुलिस की कार्यप्रणाली

ग्वालियर. bappi फिल्म संगीतकार बप्पी लहरी शुक्रवार की दोपहर पुरानी छावनी थाने पहुंच गए। उन्होंने यहां पुलिस कर्मियों से पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में बातचीत की और हवालात में बंद युवक से भी बातचीत की।

शुक्रवार को दोपहर पौने दो बजे संगीतकार बप्पी लहरी अपने परिवार के साथ एबी रोड पर स्थित पुरानी छावनी थाने पहुंच गए। थाने पहुंचे बप्पी लहरी को यहां की साफ-सफाई पसंद आई और उन्होंने इसके लिए पुलिसकर्मियों की तारीफ भी की।

बप्पी लहरी थाने के विभिन्न हिस्सों को देखने के बाद थाना प्रभारी डीबीएस भदौरिया के ऑफिस में पहुंच गए। यहां उन्होंने पूछा कि पुलिस किस तरह से बदमाशों को पकड़ती और उनसे पूछताछ कैसे करती है।

थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने भी बप्पी लहरी से पूछ लिया कि फिल्म में गाने के पिक्चराइजेशन के दौरान गायक और नायक का समन्वय कैसे हो पाता है। इस दौरान थाना प्रभारी श्री भदौरिया ने बताया कि फिल्म तरकीब में काम कर चुके हैं। इस पर बप्पी लहरी ने उन्हें मुंबई आने का आमंत्रण दिया।

इस बीच बप्पी दा के परिजन हवालात में बैठे एक बंदी से बातचीत करने लगे। उन्होंने उससे पूछा कि वह किस आरोप में बंद है और क्या पुलिस ने उसकी पिटाई भी की है। लगभग सवा दो बजे बप्पी दा परिजनों के साथ रवाना हो गए।

बताया जाता है कि बप्पी दा के थाने में रहने के दौरान पुलिसकर्मियों में उनसे बात करने और मिलने की होड़ लगी थी। बप्पी दा से मुलाकात की यादों को सहेज कर रखने की इच्छा रखने वाले पुलिसकर्मी तुरंत फोटोग्राफर को बुला लाए और बप्पी दा के साथ फोटो भी खिंचवाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: