HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

ठग बना ‘मंत्री का बेटा’

चंडीगढ़ अपने आपको मंत्री का बेटा बता कर लोगों के पैसे हड़पने वाले एक जालसाज को पुलिस ने वीरवार रात गिरफ्तार कर लिया। जालंधर का गगनदीप खुद को पंजाब सरकार में मंत्री अजीत सिंह कोहाड़ का बेटा बताता था। गगनदीप पैसे के लिए ठगने के साथ प्यार में धोखा देने में भी माहिर था। गगनदीप को सेक्टर-22 में मोबाइल शॉप के मालिक शमिंदर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार गगनदीप की जेब से कुछ विजिटिंग कार्ड भी मिले जिसमें उसने खुद को यूथ अकाली दल का जनरल सेक्रेटरी बताया है।

शमिंदर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि गगनदीप ने उसकी दुकान से 23 हजार का मोबाइल लिया था। पेंमेंट के लिए चेक दिया जो बाउंस हो गया। शमिंदर उसके घर गया तो उसने खुद को कोहाड़ का बेटा बता कर धमकाया।

पुलिस ने शुक्रवार को गगन को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे एक दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। पुराना नटवर लाल है गगन: गगन ने इसके पहले सेक्टर-35 के आकाश एजेंसी से 9 मोबाइल खरीदे थे और इसकी पेमेंट भी उसने चेक से की थी, जो बाउंस हो गई थी। गगन अधिकतर एसडीएफसी और स्टेट बैंक को ऑफ पटियाला की चेक देता था।

बाप ने निकाल दिया है घर :

जलंधर के कृष्णा निवासी गगन के पिता बैंक मैनेजर के पद से रिटायर्ड। वह अपने मां बाप का अकेला बेटा है।चाल चलन ठीक न होने के कारण ही डेढ़ साल पहले ही उसे घर से निकाल दिया गया था।

प्यार में भी जालसाजी: गगन ने मंत्री जी का बेटा बन कर जालंधर की रहने वाली कॉल सेंटर में कार्यरत युवती को अपने प्यार के जाल मे फंसाया। उसने लड़की को झांसा दिया था कि शादी के बाद वो उसे तहसीलदार लगा देगा। इतना ही नहीं उसने लड़की को सेक्टर -22 की किराए की कोठी को अपना बताया, लेकिन वीरवार को जब लड़की के परिजनों ने पूछताछ की तो उन्हें सारी बात साफ हो गई।

नकली बाल लगाने का था शौकीन: गगन कुछ गंजा होने के कारण सिर ढंकने के लिए विग लगाता था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: