News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई. यहां अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि 5 करोड़ रुपए की लॉटरी भारतीय बच्चे मोहित हिमथानी (10) ने जीती है। बच्चे का परिवार अब भारत लौटकर सुकून से जीना चाहता है। मोहित के पिता लक्ष्मण हिमथानी ने दुबई शापिंग फैस्टिवल में 15 टिकट खरीदे थे। ड्रा के बाद मोहित के नाम के टिकट पर 50 लाख दिरहम का इनाम निकला।
हिमथानी ने बताया, ‘मोहित को पता है, उसने लॉटरी जीती है लेकिन वह अभी बहुत छोटा है। हम रुपए बचाकर रखेंगे ताकि मेरा बच्च अपनी पढ़ाई पूरी कर सके।’ उन्होंने बताया कि वे पिछले आठ वर्ष से लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे।