HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

शीटू नहीं तीसरा बलात्कारी है रवि

चंडीगढ़ .

हरियाणा राजभवन के दो सिक्योरिटी कर्मियों के साथ महिला का रेप करने वाले तीसरा शख्स शीटू नहीं है, बल्कि जींद निवासी रवि है। रवि कुछ समय से रोहतकमें काम कर रहा है। वह राजभवन की सिक्योरिटी में तैनात एक कांस्टेबल सोहित का गेस्ट था।

पकड़े गए दोनों आरोपी कमांडो वजिंदर और दिनेश ने रिमांड के दौरान पुलिस को बताया कि आरोपी रवि ही महिला को जबरन उठाकर लाया था। रवि की तलाश में कांस्टेबल सोहित को लेकर इंस्पेक्टर करण सिंह की अगुआई में थाना-३ पुलिस की एक टीम रोहतक और जींद के लिए रवाना हो गई है।

डीएनए टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल :

दूसरी तरफ शुक्रवार को पुलिस ने सेक्टर-१६ के अस्पताल में डीएनए प्रोफाइल की मैचिंग के लिए पीड़ित महिला का ब्लड सैंपल लिए है।

नहीं मिला पुलिस रिमांड :

पुलिस ने शुक्रवार को वजिंदर और दिनेश को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। हालांकि पुलिस ने कोर्ट से दोबारा दोनों आरोपियों की एक दिन के लिए पुलिस रिमांड की मांग की थी।

पुलिस की दलील थी कि इस मामले में तीसरा आरोपी रवि अभी तक पकड़ा नहीं गया, इस कारण आरोपियों से कस्टोडियल इंटेरोगेशन की जरूरत है। अदालत पुलिस की मांग को ठुकरा दिया।

कि वीरवार को इस तर्क के आधार पर आरोपियों को पुलिस रिमांड पर दिया गया था, लेकिन पुलिस कुछ पता नहीं लगा पाई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: