News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़. पीड़िता के रिश्तेदारों का कहना है कि अगर वह आत्महत्या करती है तो इसकी जिम्मेदार सरकार होगी। क्या औरत नौकरी करना छोड़ दे?: पीड़िता की कजन कहती है कि वह घर से परेशान थी। पांच बच्चों और खुद का पेट भरने के लिए ही यहां आई थी। अगर कोई औरत घर में पति से परेशान है और मजबूरी में कमा रही है तो क्या सड़कों पर उसे सुरक्षा नहीं दी जानी चाहिए ? अगर पुलिस ही ऐसा करे तो सुरक्षा की उम्मीद किस से की जाए। अगर ऐसा ही है तो घर में शराबी पति की लातें खाओ और ससुराल वालों की गाली सुनो क्योंकि सड़कों पर रेप करने वाले दरिंदे बैठे हैं।
अपनों ने भी ठुकराया :
चंडीगढ़ में पीड़ता की पांच कजन रह रही हैं। उक्त घटना से पहले वह इनके घर आया-जाया करती थीं, लेकिन अब तीन कजन ने इसे अपने घर आने से इनकार कर दिया है। चंडीगढ़ में दो कजन ही इसकी देखरेख कर रही हैं। वह कहती हैं कि हम सभी रिश्तेदारों ने तय किया है कि हम चंडीगढ़ छोड़कर कहीं और चले जाएंगे। हमारे बच्चों की यहां शादियां नहीं होंगी.वह स्कूल किस मुंह से जाएंगे।
इनका कहना है कि घर में बच्चों के सामने हम इस बात का जिक्र भी नहीं कर रहे हैं। न तो हमने टीवी लगाया और न ही अखबार ताकि किसी भी तरह हमारे बच्चों को इस बात की जानकारी न हो सके। इनका कहना है कि हम सभी कजन के मिलाकर आठ बेटियां हैं उनका भविष्य क्या होगा?