HomeNewsNational National

बिहार : भीड़ ने पुलिस के सामने कैदी को पीटा

पटना. बिहार में हुई एक और घटना ने फिर साबित किया है कि कानून व्यवस्था कितनी लचर है। भीड़ ने पुलिस हिरासत से एक कैदी को बाहर निकाला और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।

बताया गया है कि हत्या के एक आरोपी को हाजीपुर पुलिस पटना के एक अस्पताल लेकर गई थी। इस आरोपी की सुरक्षा और निगरानी के लिए साथ तीन पुलिसकर्मी थे लेकिन आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में हथकड़ियों-बेड़ियों में कैद आरोपी को अस्पताल से बाहर निकाला और उसके साथ बेदर्दी से मारपीट की।

मुजफ्फरपुर रेंज के डीआईजी अरविंद पांडे ने बताया कि हाजीपुर थाना इंचार्ज को इस मामले में तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है और अन्य जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भीड़ के कुछ लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है।

दूसरी ओर, एसपी का कहना है कि भीड़ के गुस्से के शिकार हुए आरोपी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, राजद नेता और केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह ने इस घटना को बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन की अक्षमता का परिणाम बताया है।

गौरतलब है कि इस कैदी पर अपने दोस्त की हत्या का आरोप है और इस हत्या को लेकर भीड़ ने कथित रूप से कानून पर भरोसा न करते हुए खुद ही हत्यारे का फैसला करने के लिए यह कदम उठाया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: