HomeNewsNational National

शिवसेना ने मराठियों के लिए कुछ नहीं किया:राणॆ

कोल्हापुर: शिवसेना से कांग्रेस में गए महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री नारायण राणॆ ने कहा है कि शिवसेना ने अपने बीएमसी में अपने चार दशक लंबे शासन में मराठी मानूष के लिए कुछ नहीं किया।

यहां पत्रकारों से बात करते हुए राणो ने कहा कि उद्धव ठाकरे और शिवसेना अब मराठियों को लेकर चिंतित है। वे मराठी भाषा और मराठी लोगों के रोजगार को लेकर चिंतित हैं।मुंबई की अब सारी मिल बंद हो चुकी हैं। यहां काम करने वाले लोग उपनगरों या फिर दूसरी जगह चले गए हैं, लेकिन शिवसेना ने इन लोगों के लिए कुछ नहीं किया। राणो ने चेतावनी दी कि जो लोग गैर महाराष्ट्रियन का नारा बुलंद कर रहे हैं वे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावो ंमें सफल नहीं होंगे।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या की घटनाएं आज की नहीं हैं, ये उस समय भी हुईं थी, जब राज्य में सेना-भाजपा की सरकार थी।

इसके साथ ही उन्होंने यह आश्वासन दिया कि कंेद्रिय कैबिनेट प्रभावित किसानों की मदद के लिए कृषि लोन बढ़ा रही है। आने वाला बजट भी किसानों और सामान्य आदमी के हित में होगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: