HomeNewsNational National

मनसे प्रशिक्षित मराठी मानूष को काम दिलाएगी

नासिक: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना(मनसे) ने प्रशिक्षित मराठी कामगारों को पार्टी में रजिस्ट्रेशन कराने को कहा है ताकि उन्हें स्थानीय उद्योगों में रोजगार दिलाया जा सके। यहां चलाए गए उत्तर भारतीय अभियान के बाद से सैकड़ों मजदूर पलायन कर चुके हैं। पार्टी ने फिटिंग, टूल मेकिंग, वेल्डिंग, इलेक्ट्रिक फिटिंग और कारपेंटर का काम कर रहे मराठी लोगों से तत्काल रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की है।

पार्टी नेता वसंत गीते और नितिन भोसले ने कहा कि उन्होंने उद्योगों से बात की है। पार्टी ने यहां के स्थानीय दैनिक अखबार में विज्ञापन देकर मराठी कामगारों से आगे आने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मनसे प्रमुख राज ठाकरे और उनकी पार्टी के सदस्य नासिक के औद्योगिक विकास में पार्टी की मदद करना चाहते हैं। लेकिन कुछ असमाजिक तत्व उनकी पार्टी की छवि खराब करना चाहते हैं। पार्टी की औद्योगिक ईकाईयों से बात के बाद अब वह प्रशिक्षित कामगारों को नौकरी देना चाहती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: