bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanAjmer Ajmer

हवा में घुलकर लौटी ठंड

अजमेर. फाल्गुन के महीने में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। शनिवार को दिन में ठंडी हवाएं चलने और तापमान में गिरावट के कारण गुलाबी ठंड रही। सुबह आसमान साफ और धूप खिली थी,लेकिन ठंडी हवाओं का असर बरकरार था। कुछ दिनों से जारी धूप का तीखापन कम होने से लोगों को ठंड का अनुभव हुआ। शाम ढलते ही ठंडक का असर बढ़ गया।

जिन लोगों ने गर्म कपड़े पहनना छोड़ दिया था, उन्हें फिर गर्म कपड़े पहन लिए। मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान शुक्रवार के 32 डिग्री से गिर कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा। इधर रात के तापमान में लगभग 1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

शुक्रवार के 15.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में शनिवार का तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हवा में 46 प्रतिशत नमी रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने अभी एक दो दिन में मौसम में और बदलाव के संकेत दिए हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: