जोहांसबर्ग.मुंबई में होम्योपैथ की छात्रा रहीं शगुन साराभाई ने आज सुबह जोहांसबर्ग में मिस इंडियावर्ल्डवाइड का खिताब जीत लिया हैं । उन्होंने यह खिताब १७ देशों की प्रतियोगियों को पीछे छोड़ते हुए यह सफलता प्राप्त की है ।
जजों के पैनल ने उनके टैलेंट , पूरब और पश्चिम के ड्रेस सेंस के चुनाव, प्रश्न के दिए गए उत्तर की जमकर तारीफ की हैं।24 साल की मिस इंडिया कनाडा उप्पका जैन पहली रनर अप तथा मेजबान देश के२१ साल साबिया हुसैन दूसरी रनर अप रही है।
बॉलीवुड फिल्मों में रूची दिखाई शगुन ने बॉलीवुड फिल्मों में काम करने को लेकर किए गए सवाल पर शगुन का कहना था कि अगर उसे बेहतर प्रोजेक्ट मिलता है तो वह निश्चित तौर पर इस पर गहन विचार करेंगी लेकिन वह अपनी मेडिकल शिक्षा को पूरी करने को अपनी प्राथमिकता देगीं।