bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

हॉलीवुड फिल्म में खली ‘सिंगिंग स्टार’

चंडीगढ़.अगर इस ऑफर को स्वीकार कर लिया तो जल्द ही दि ग्रेट खली यानी दिलीप सिंह हॉलीवुड की नई फिल्म में गाना गाते नजर आएंगे। डब्ल्यूडब्ल्यूई में कई महारथियों की बादशाहत खत्म करने के बाद खली को यह नई पारी शुरू करने का ऑफर मिला है। फिल्म लगभग कम्पलीट है और संभवत: 20 जून को रिलीज हो जाएगी।

खली के लिए हॉलीवुड का ऑफर कोई नई बात नहीं है। पहले भी वह हॉलीवुड फिल्म में काम कर चुके हैं लेकिन तब वह शोहरत के पहले पायदान पर ही थे। उन्होंने फरवरी 2004 में फिल्म ‘द लांगेस्ट यार्ड’ साइन की थी जो जून 2005 में रिलीज हुई। इस फिल्म में उनका बहुत अहम रोल था। कैदियों और जेल के सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच फुटबाल मैच पर आधारित इस फिल्म ने 32 करोड़ डॉलर कमाए थे।

जासूसी फिल्म का किरदार

खली को डायरेक्टर पीटर सीगल ने अपनी जासूसी फिल्म ‘गेट स्मार्ट’ में एक किरदार निभाने का ऑफर दिया है। फिल्म में स्टीव कैरल और एनी हेथवे के साथ खली को एक ऐसा किरदार निभाने की ऑफर दी गई है जो उसके स्वभाव से बिल्कुल अलग है।

स्टीव कैरल इस फिल्म में खली को एक सिंिगंग स्टार के तौर पर पेश करना चाहते हैं। फिल्म की 70 फीसदी शूटिंग पूरी हो चुकी है और जून में रिलीज करने की योजना है। इस नाम से 80 के दशक में भी फिल्म बन चुकी है लेकिन यह 1960 में बने धारावाहिक पर आधारित है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: