bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

नशे में सायरन बजाता एमएलए का बेटा काबू

चंडीगढ़.अरोमा लाइट पॉइंट पर शनिवार रात 11.30 पर नशे की हालत में पुलिस ने एक युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रविंदर सिंह बराड़ बताया और खुद को पंजाब के पूर्व कांग्रेसी एमएलए अवतार सिंह बराड़ का बेटा बताया है।

पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक रविंदर स्कोडा कार (सीएच04-1800) में था, जिसपर लाल बत्ती लगी थी। अरोमा लाइट पॉइंट पर पहुंचते ही उसने सायरन बजाना शुरू कर दिया। पुलिस वालों ने उसे रोका तो उसने गाड़ी से उतरकर बदसलूकी क

पुलिस वालों ने इसकी सूचना संबंधित थाने के इंचार्ज को दे दी और रविंदर को हिरासत में ले लिया। थाना इंचार्ज के मुताबिक रविंदर ने काफी शराब पी रखी थी। उसके खिलाफ शराब पीकर गाड़ी चलाने, सायरन बजाने और निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगाकर घूमने का मामला दर्ज किया गया है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: