bhaskar Web English
HomeNewsMetrosChandigarh Chandigarh

भट्टी के क्लब में लगी खिलाड़ियों की बोली

चंडीगढ़ खेल मेरी जान तुझे पैसा मिलेगा, उतना ही खेल जितना पैसा मिलेगा, हॉकी में रो मत, फुटबॉल में रो मत, तुझको भी फ्रेंचाइजी कभी तो मिलेगी। ये गीत हास्य कलाकार जसपाल भट्टी के नॉनसेंस क्लब ने आईपीएल के लिए लगी क्रिकेट प्लेयर्स की लगी बोली पर व्यंग्य कसते हुए सेक्टर-17 में लोगों को सुनाया।

अपने अनोखे अंदाज में जब जसपाल भट्टी सेक्टर-17 पहुंचे तो उन्होंने हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी प्लेयर्स की बोली लगा डाली, जिसमें हॉकी प्लेयर की कीमत 50 रुपए, फुटबॉल प्लेयर की 30, कबड्डी प्लेयर की कीमत मात्र 20 रुपए लगाई।

स्टॉक मार्केट लिस्ट में भी शामिल हों खिलाड़ी: भट्टी ने कहा उनका क्लब एक स्पोर्ट्स मंडी लगाएगा, जिसमें हर राज्य के खिलाड़ियों को हेल्थ के लिए नहीं बल्कि पैसे के लिए खेलने की सीख और सलाह दी जाएगी। भट्टी ने कहा हर खिलाड़ी को इस सोच के साथ खेलना चाहिए कि उनकी भी बोली लगेगी।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को स्टॉक मार्केट की लिस्ट में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि आम लोग भी उन पर इनवेस्ट कर सकें। खेल मंत्रालय की ओर से हर शहर में बोली लगाने के लिए ऑक्शन हॉल बनाए जाने चाहिए और वह सारे खेल जिनसे इंडस्ट्री को लाभ नहीं हो रहा है उन्हें बंद कर दिया जाना चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: