News
Metros
Chandigarh Chandigarh चंडीगढ़दिलीप ट्रॉफी में हासिल की गई 18 विकेट आखिरकार वीआरवी सिंह को आईपीएल की मोहाली टीम में एंट्री दिलाने में कामयाब हो ही गई। वीआरवी सिंह आईपीएल के कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट मे नहीं थे, लेकिन दिलीप ट्रॉफी में उन्होंने न केवल नॉर्थ जोन को चैंपियन बनवाया बल्कि 18 विकेट झटक कर मोहाली टीम में भी जगह बना ली। वीआरवी सिंह के अलावा चंडीगढ़ के युवा बल्लेबाज विकेटकीपर उदय कौल और लुधियाना के सलामी बल्लेबाज करण गोयल को भी प्रिटी जिंटा की मोहाली टीम में चुना गया है। यह तीनों खिलाड़ी पंजाब रणजी टीम के सदस्य भी हैं।
पीसीए के संयुक्त सचिव एम.पी पांडव ने बताया कि इन तीनों खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने मोहाली टीम में शामिल किया है।
यंग क्रिकेर्ट्स के लिए अच्छा मौका
दिल्ली में रणजी टीम के साथ वनडे मैचों की तैयारी कर रहे उदय ने फोन पर बताया कि आईपीएल में खेलने से हमारे जैसे यंग क्रिकेट्र्स को काफी फायदा होगा। पूरे वल्र्ड के टॉप प्लेयर्स के साथ मैदान में खेलने का अनुभव एक अलग अहसास दिलाएगा। वैसे भी मेरे फेवरेट खिलाड़ी कुमार संगाकारा मोहाली टीम में हैं और मैं उनसे सीखने की कोशिश करूंगा।
धर्माणी पर मुंबई की नजर :
इसी बीच पंजाब रणजी टीम के कप्तान पंकज धर्माणी पर मुकेश अंबानी की मुंबई टीम की नजरे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई की टीम धर्माणी को शामिल कर सकती है। धर्माणी मिडिल ऑर्डर के अनुभवी बल्लेबाज होने के साथ-साथ विकेटकीपर भी हैं।
चयन का भरोसा था : गोयल
पंजाब रणजी टीम के ओपनर करण गोयल भी आईपीएल को लेकर उत्साहित हैं। गोयल ने बताया कि उन्हें पूरी उम्मीद थी कि आईपीएल में उन्हें खेलने का मौका मिलेगा। यह लीग एक्सपोजर के लिहाज से काफी बढ़िया साबित होगी। पोंटिंग और ली जैसे स्टार क्रिकेर्ट्स के साथ खेलने से नई तकनीक सीखने का मौका मिलेगा।
राशि का खुलासा नहीं :
तीनों खिलाड़ियों को कितनी राशि मिलेगी इस बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। प्रिटी और नेस वाडिया से जुड़े सूत्रों की माने तो अभी इस बारे में कुछ भी बताया नहीं जा सकता है और जब पूरी टीम की लिस्ट जारी होगी तभी डोमेस्टिक खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि के बारे में बताया जाएगा।