नई दिल्ली.
रोमांस को किताब की शक्ल में लोगों तक पहुंचाने वाले ब्रिटिश प्रकाशक ‘मिल्स एंड बून’ ने अपनी किताबें बेचने के लिए अब भारत का रुख किया है।
कंपनी को उम्मीद है कि उनकी किताबों का कामुक कथानक भारत के लोगों के दिलों में भी जगह बनाने में कामयाब होगा और उसका साहित्य यहां अपने लिए बाजार तलाश कर लेगा। हालांकि ‘मिल्स एंड बून’ जिसका अपने शहर ब्रिटेन में प्यार के बाजार में तीन चौथाई हिस्सा है, केवल भारत में ही शुरुआत कर रहा है।
मालूम हो कि इनकी किताबें देश में पहले से ही प्रचलित हैं। उसकी एक वजह ये भी हो सकती है कि ये गैर कानूनी तरीके से विदेश से आती रही हैं। किताबों के शौकीन खुद को लंबे समय में इनका मुरीद बता रहे हैं।