bhaskar Web English
HomeNewsNational National

क्या विस्फोटकों की बरामदगी एक नाटक था?

नई दिल्ली. जम्मू व कश्मीर के भद्रवाह में यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली से पहले सीआरपीएफ द्वारा विस्फोटक बरामद किया जाना एक नाटक था? जम्मू व कश्मीर पुलिस को शक है और वह सीआरपीएफ के अफसरों व जवानों पर सोनिया की रैली रद्द करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मृत आरडीएक्स की तयशुदा बरामदगी का मामला दर्ज कर सकती है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक न तो राज्य पुलिस ने और न ही किसी केंद्रीय सुरक्षा इकाई ने इन हथियारों और विस्फोटकों की बरामदगी की पुष्टि नहीं की है। कहा गया था कि तीन किलो आरडीएक्स, दो चीनी ग्रेनेड, एक ग्रेनेड लॉंचर, दो डिटोनेटर, एके-47 की सात गोलियां, पीका बंदूक की 4 गोलियां, एक वायरलैस सेट और एक मोबाइल फोन चार्जर बरामद किया गया था।

राज्य के गृह विभाग में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को सोनिया और शिवराज पाटिल के दौरे से पहले भद्रवाह में सीआरपीएफ ने इस बरामदगी का ढोंग रचा था। एक जांच टीम एक दुकान मालिक का बयान ले रही है जो सीआरपीएफ को खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहा था।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सीआरपीएफ बटालियन के कमांडिंग अफसर ने स्थानीय पुलिस थाने में गुरुवार शाम 7.30 बजे नियमित पेट्रोलिंग के लिए तीन जवान मांगे। जम्मू व कश्मीर पुलिस के तीन जवान कमांडिंग अफसर के पास पहुंचे और अगले तीन घंटे तक बिना कोई काम किए साथ वक्त गुजारते रहे।

संबंधित खबरें
* सोनिया की सभा में विस्फोट की योजना





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: