लंदन. दिमागी आघात, मिर्गी या इस जैसी अन्य मानसिक बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए संगीत किसी टॉनिक से कम नहीं है।
हेलसिंकी यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के मुताबिक दिन में कुछ घंटे संगीत सुनने से न सिर्फ मूड सुधरता है, बल्कि दिमाग की सक्रियता भी बढ़ती है। संगीत से मानसिक रोगियों में सीखने की क्षमता भी बढ़ती है।
‘डेली मेल’ ने शोधकर्ता टेप्पो सारकामो के हवाले से बताया है कि संगीत सुनने वालों को डिप्रेशन औरों की तुलना में कम होता है। दिमाग के क्षतिग्रस्त हिस्से के सुधार में भी संगीत अहम भूमिका निभाता है।