bhaskar Web English
HomeHealth Health

स्तन कैंसर की दवा से दिल पर बुरा असर

न्यूयार्क. स्तन कैंसर के मरीजों को आपरेशन के बाद दी जाने वाली दवा से दिल पर बुरा असर पड़ता है। यह दवा कैंसर के दुबारा होने की आशंका को कम करती है, लेकिन इससे रक्तवाहिकाओं में गड़बड़ी पैदा हो जाती है।

नए अध्ययन के अनुसार स्तन कैंसर की वापसी से बचाने के लिए सुगंधित दवा का प्रयोग टैमोक्सिफेन से होने वाले उपचार से कहीं अधिक नुकसानदेह है।

मेडिकल जर्नल कैंसर में छपे अध्ययन के मुताबिक सुगंधित तेल से होने वाला इलाज कुछ परिस्थितियों में टैमोक्सिफेन से अच्छा होता है। वहीं पुरानी रिपोट्र्स बताती हैं कि इनके उपयोग से दिल की परेशानियां बढ़ जाती हैं। इस तरह के इलाज से महिलाओं में साइड इफेक्ट्स भी बढ़ जाते हैं, जिससे उनमें रक्त का थक्का जमना व दौरे की संख्या भी बढ़ जाती है।

इस बारे में रोम के रेजिना इलेना नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट के डा. फेडेरिका कुपपोन और साथियों ने मेनोपॉज के बाद स्तन कैंसर से पीड़ित 20,000 महिलाओं को अध्ययन में शामिल किया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: