न्यूयार्क. डिप्रेशन के शिकार प्रौढ़ यदि शत्रुता भी रखते हैं तो उन्हें दिल की बीमारी का खतरा हमेशा बना रहता है। ये दोनों मिलकर एक खतरनाक प्रोटीन का निर्माण करते हैं जिससे हृदय रोग होते हैं। यह जानकारी डा. जेसे सी स्टेवार्ट ने दी।
इंडियाना यूनिवर्सिटी के डा स्टेवार्ट और उनकी टीम ने अवसाद के लक्षणों और शत्रुता के बीच रिश्ते पर अध्ययन किया।