bhaskar Web English
HomeHealth Health

तली हुई वस्तुएं यादश्त को कर सकती है कम

नई दिल्ली. तली हुई वस्तुएं आपकी यादश्त को कर सकती है कम अगर आप चाट, पकोड़े जैसे तली हुई वस्तुओं के शौकीन है तो हो जाएं सावधान! जीबी पंत अस्पताल के वरिष्ठ साइकियाट्रिस्ट डा. रेशमा अग्रवाल व दिल्ली विश्वविद्यालय के मनोविभाग के क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट प्रो. अरुणा ब्रूटा के अनुसार अत्यधिक मात्रा में तली हुई वस्तुओं के सेवन करने से लोगों का विशेष कर बच्चों का यादाश्त कमजोर हो सकता है। एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि तली हुई वस्तूओं में कैलोरी काफी मात्रा में होता है, वहीं इन वस्तूओं में मौजूद फैट पेट में जाकर चिपक जाता है।

पेट में चिपकने के कारण रक्त का परिचालन (सकरूलेशन) धीमा हो जाता है। जिसके कारण मष्तिक में ऑक्सीजन सही मात्रा में नहीं पहुंचती है। ऐसे में बच्चें खासकर परीक्षा के समय तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि तनाव ग्रस्त हो जाने के कारण बच्चों में स्ट्रेस लेबल काफी बढ़ जाता है। जिसके चलते बच्चों में चिड़चिड़ापन जैसे विकार उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि काफी ज्यादा स्ट्रेस में रहने के कारण बच्चों की एकाग्रता में कमी आ जाता है। एकाग्रता में कमी के कारण बच्चों को अध्ययन में मन नहीं लगता है एवं पढ़ी हुई बातें याद नहीं रहने का शिकायत करते हैं। ऐसे में सादा व संतुलित भोजन करना काफी फायदेमंद होता है।

वहीं कांफ्रेंस में मौजूद डा. केके अग्रवाल ने बताया कि तनाव से धड़कन और मांसपेसियों में खिचाव बढ़ता है। जिसके कारण फैसला लेने या तथ्यों को याद रखने की क्षमता में कमी आने संभावना काफी होता है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान तनाव होने के की वजह से सवालों को पढ़ने और समझने में भी दिक्कत आ सकती है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: