शिलांग. कांग्रेस के एक नेता द्वारा बुक कराए गए एक होटल रूम में चुनाव आयोग के पर्यवेक्षकों और पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मार कर 24 लाख रुपए बरामद किए। दोनों ने ब्योरा देने से मना कर दिया।
राज्य चुनाव अधिकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने कहा है कि यह राशि चुनाव में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार अभियान और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली पर खर्च की जानी थी। उन्होंने बताया कि विवरण देने पर पार्टी इतनी राशि खर्च कर सकती है।