bhaskar Web English
HomeNewsNational National

आंध्र : सड़क हादसों में 29 की मौत

हैदराबाद. आंध्र प्रदेश में रविवार को अलग-अलग सड़क हादसों में कुल 29 लोगों की मौत हो गई और 41 लोग घायल हो गए।

विशाखापटनम पुलिस ने बताया कि धारकोंडा घाट रोड के पास एक 100 फीट गहरी खाई में एक ट्रक के गिर जाने से उसमें सवार 10 लोगों की मौत हो गई और 30 घायल हुए। आंध्र-उड़ीसा सीमा पर एक उत्सव में शिरकत कर ये लोग उड़ीसा के मलकानगिरि से अपने गांव लौट रहे थे।

अफसरों की दल मौके पर पहुंच गया है और छह शव बरामद किए जा चुके हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

आदिलाबाद जिले में नरेडगोंडा मंडल के पास एक जीप और लॉरी के टकराने से 15 लोगों की मौत हो गई जिनमें पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, कृष्णा जिले में एक लॉरी और ऑटो रिक्शा की टक्कर में एक महिला समेत चार लोगों ने दम तोड़ दिया।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: