News
Indians Abroad Indians Abroad दुबई. संयुक्त अरब अमीरात में भारतीय पाठ्यक्रम पर आधारित स्कूलों को भारतीय शिक्षकों की जरूरत है। इसके लिए चयन दल भारत भेजे जा रहे हैं।
खलीज टाइम्स के अनुसार इस शैक्षणिक सत्र के अंत तक कई भारतीय शिक्षक नौकरी छोड़कर स्वदेश लौट रहे हैं, उन्हीं की रिक्तियां भरने के लिए यह जरूरत है। अमीरात में शिक्षकों का वेतन 2000 से 3000 दिरहम है। भारत में शिक्षकों को प्रतिमाह न्यूनतम 10 हजार रुपए मिल जाते हैं, जो अनेक शिक्षकों की नजर में पर्याप्त हैं।