bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

दुनिया की सबसे बड़ी टी पार्टी

इंदौर: प्रकाशन के पच्चीस वर्ष पूरे करने के अवसर पर दुनिया की सबसे बड़ी टी पार्टी आयोजित करने का रिकॉर्ड रविवार की शाम दैनिक भास्कर, इंदौर के नाम दर्ज हो गया। शहर के नेहरू स्टेडियम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की प्रतिनिधि फ्रांचेस्का डिएस्डिया ने जैसे ही नए रिकार्ड की आधिकारिक घोषणा की, तालियों की गड़गड़ाहट से आकाश गूंज उठा और आतिशबाजी ने माहौल में उल्लास के रंग भर दिए।

विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली इस पार्टी में 32,681 लोगों ने एक साथ चाय पीकर कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा पंद्रह हजार से ज्यादा अन्य लोग भी इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने, जो स्थान सीमित होने के कारण स्टेडियम के भीतर प्रवेश नहीं कर पाए।

सात अलग-अलग द्वारों से स्टेडियम में प्रवेश करने वालों की गिनती इलैक्ट्रॉनिक काउंटरों से हुई। पार्टी की खास बात यह रही कि चाय पीने के बाद बतौर यादगार चाय का खास कप भी प्रतिभागी का हो गया। इसके साथ ही जापान की निशियो सिटी का सबसे बड़ी चाय पार्टी का पिछला रिकॉर्ड टूट गया।

यह रिकॉर्ड 8 अक्तूबर 2006 को 14,718 लोगों ने चाय पार्टी में भाग लेकर स्थापित किया था। इस अवसर पर गीतकार राहत इंदौरी द्वारा लिखा और शंकर महादेवन द्वारा गाया गया इंदौर एंथम का विमोचन भी किया गया। इंदौर संभवत: देश का पहला ऐसा शहर बन गया है, जिसका अब अपना एंथम है। इंदौर की ओर से महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा व भास्कर समूह के चेअरमैन रमेशचंद्र अग्रवाल ने वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण-पत्र ग्रहण किया।

दुनिया में पहली बार किसी समाचार-पत्र समूह ने जनभागीदारी के जरिए शहर को संवारने की ऐसी अभिनव पहल की है और उसे लोगों का भरपूर समर्थन व प्यार मिला। नागरिकों में जबरदस्त उत्साह का सबूत उस समय देखने को मिला जब प्रवेश के निर्धारित समय 3.30 बजे से एक घंटा पहले ही स्टेडियम में जोश से भरे लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। शाम 5.40 बजे से सभी मेहमानों को चाय परोसना शुरू कर दिया गया। इस बीच ख्यात पाश्र्व गायक श्रेया घोषाल और कृष्णा ने अपने खुशनुमा गीतों से चाय की चुस्कियों की मिठास बढ़ाई। कार्यक्रम का संचालन दूरदर्शन के वरिष्ठ समाचार वाचक शम्मी नारंग ने किया। कार्यक्रम ब्रुक बांड रेैड लेबल ने प्रस्तुत किया और टी बोर्ड ऑफ इंडिया ने भी इसमें सहयोग दिया।

अद्भुत है इंदौर और यहां के लोग

फ्रेंचेस्का ने शाम ठीक 6.45 बजे रिकॉर्ड की घोषणा की। पार्टी को लेकर उनका उत्साह भी चरम पर था। उनके मुंह से यही निकला अदभुत है आयोजन और इंदौर के लोग। आज रात 32,681 लोगों ने मिलकर इंदौर में दुनिया की सबसे बड़ी चाय पार्टी की है। गिनीज रिकॉर्ड में आप सभी का स्वागत है। उनका इतना कहते ही स्टेडियम ‘इंदौर जिंदाबाद’ और ‘चक दे’ के नारों से गूंज उठा। ।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड:
 

आपके विचार
amit kumar chaturvedi
Monday, 25th Feb 2008, 16:54
That was amazing tea party & I wii keep remember always.i feel good that i am happy because i had got a chance for build a world record for my city
shashank tiwari
Monday, 25th Feb 2008, 18:55
thanks to all the peoples of city to joining us in the biggest tea party of world.These types of occasions or celebrations really make a city known to all over. these types of programs must be done time to time in the city, to make it more famous among the world. There is more or somewhat impact occours in the development of a city.
praveen
Tuesday, 26th Feb 2008, 20:48
feels so nice that i am also the part of a world record.then i am feeling that u had done a marvellous job to make this event happen.then can i have the indore anthem from anywhere to download.