bhaskar Web English
HomeSpecialRailway Budget Railway Budget

क्या होगा लालू के पिटारे में

नई दिल्ली.आज से संसद का बजट सत्र शुरु होने वाला है। कल लालू यादव अपना रेल बजट पेश करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल आम चुनाव के मद्देनजर लालू यादव इस बार लोकलुभावन रेल बजट ही पेश करने वाले हैं।

Lalooवैसे रेल बिजनेस में भी राजनीति को कैसे शामिल किया जाए, ये तो कोई लालू यादव से ही सीखे। उन्हें यह बात अच्छी तरह पता है कि यह साल कितना महत्वपूर्ण है। आगामी चुनाव के मद्देनजर इतना तो तय है कि लालू इस साल रेल किराए में खास बढ़ोत्तरी में खास बढ़ोत्तरी नहीं करेंगे।

एसी 2 टायर के किराए में कटौती की उम्मीद रखना बेकार होगा। एयर के किराए में किसी तरह की कटौती नहीं होने से लालू इस तरफ से तो थोड़े निश्चिंत हैं। हां, मध्यम वर्ग की मनपसंद एसी3 टीयर के यात्रियों के लिए लालू जरुर कुछ करेंगे। माना जा रहा है कि लालू एसी3 टीयर के दरें में 1 से 2 प्रतिशत के कमी की घोषणा कर सकते हैं। वहीं जनरल क्लास के किराए में 5 प्रतिशत की कटौता की जा सकती है।लालू को यह भी अच्छी तरह मालूम है कि इस बार वे रेल खाता-बही में कमाल नहीं दिखा सकते है। छठवें वेतन आयोग के आने की संभावना के मद्देनजर वित्त मंत्रीपी. चितंबरम ने लालू से पहले ही रेल खाते में से 9000 करोड़ अलग रखने की हिदायत दे दी है। उल्लेखनीय है कि रेलवे देश का सबसे बड़ा नियोक्ता है।

इतना तो तय माना जा रहा है कि लालू अपने प्रदेश की जनता को खुश करने की भी हरमुमकिन कोशिश करेंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: