bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

दोगुनी होगी एयरपोर्ट बिल्डिंग की यात्री क्षमता

भोपाल. राजा भोज विमानतल को इंटरनेशनल का दर्जा मिलने से पहले यहां यात्रियों को कुछ नई सौगात मिलने जा रही है। विमानतल टर्मिनल की बिल्डिंग में यात्री क्षमता दोगुनी की जाएगी। यहां ‘मीट एंड ग्रीट’ काउंटर भी खोला जाएगा।

फिलहाल टर्मिनल की बिल्डिंग में एक समय में लगभग 250 यात्री आ सकते हैं। जो लगातार बढ़ती यात्री संख्या के हिसाब से नाकाफी है। इधर, किसी वीआईपी के आगमन या प्रस्थान के समय उसे लेने या छोड़ने आने वाले भी बड़ी संख्या में इस बिल्डिंग में आते हैं। इसे देखते हुए यहां लगभग 35 लाख रुपए की लागत से विस्तार कार्य का निर्णय लिया गया है। इसके तहत टर्मिनल बिल्डिंग को करीब 10 फुट तक आगे बढ़ाया जा रहा है। जिससे वहां ठसाठस भीड़ की स्थिति बन जाती है। फिलहाल बढ़े हिस्से पर ग्रेनाइट पत्थर लगाए जा रहे हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: