भोपाल. हमीदिया अस्पताल को एक माह में भी नियमित अधीक्षक नहीं मिल पाया है। इसके चलते अधीक्षक कार्यालय द्वारा संचालित होने वाले विभिन्न कार्य ठप पड़े हैं।
हमीदिया अस्पताल का अधीक्षक पद छोड़कर करीब एक माह पहले डा. वीके पंड्या ने वीआरएस ले लिया था। इसके बाद से अब तक शासन द्वारा यहां पर नियमित अधीक्षक की नियुक्ति नहीं की जा सकी है।
प्रभारी अधीक्षक पद की जिम्मेदारी डा. प्रशांत कुमार को दी गई थी, परंतु प्रभारी अधीक्षक को वित्तीय अधिकार नहीं होने से वह अस्पताल के लिए रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं खरीदने में भी सक्षम नहीं हैं।
गांधी मेडिकल कालेज के डीन डा. निर्भय श्रीवास्तव ने बताया कि अधीक्षक के संबंध में प्रस्ताव शासन को भेज दिया था। अधीक्षक का निर्णय शासन को करना है।