bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

एक बार फिर रात सर्द

भोपाल.b शहर में सोमवार को दिन में भले ही धूप लोगों को तपाती रही हो, पर रात में हवा की रफ्तार तेज हो जाने के कारण लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। रात में बड़ी संख्या में लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा का रुख उत्तरी हो रहा है, इस कारण तापमान में कमी आई है। अभी एक-दो दिन रात में ठंडक बरकरार रहेगी।

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी आई: शहर में दो दिनों से दिन का तापमान नीचे जा रहा है। इस दरम्यान अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस कम हो गया। उत्तर भारत में बना विक्षोभ आगे बढ़ने के कारण ठंडक में मामूली इजाफा हुआ है। सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि शनिवार को यह 33.4 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। सोमवार की सुबह शहर में धुंध छाई रही।

मौसम केंद्र निदेशक डा. डीपी दुबे का कहना है कि पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर हवा में प्रति चक्रवात बना होने के कारण हवा की दिशा उत्तर-पूर्वी से उत्तरी हो रहा है, इस कारण तापमान में कमी आई है।

न्यूनतम तापमान का हाल : शहर में अधिकतम तापमान में भले ही दो दिनों से गिरावट आ रही है, पर पिछले चार दिनों से न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: