bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

फरार हिस्ट्रीशीटर पकड़ से दूर

जयपुर. शनिवार देर रात बनीपार्क में गोली चलाने और प्रताप नगर (सांगानेर) में आगजनी व मारपीट कर फरार हुए दो आदतन अपराधियों और उनके साथियों का सोमवार को भी पता नहीं चला। दोनों गिरोहों की तलाश के लिए पुलिस की आउटपोस्टों पर नाकेबंदी और कई जगह छापे मारने का काम जारी है। पुलिस के अनुसार बजाज नगर थाने के हिस्ट्रीशीटर विशाल चौधरी की तलाश में जिले के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले उसके रिश्तेदारों के यहां भी तलाशी ली।

विशाल व उसके साथियों ने शनिवार आधी रात के बाद दो लोगों पर हमला व मकान में आग लगाकर एक युवक को जान से मारने का प्रयास किया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय क्षोत्रिय ने बताया कि विशाल को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत गिरफ्तार करने का प्रशासन से आग्रह किया जाएगा। पहले भी यह प्रयास किया गया था। आरोपी के खिलाफ सांगानेर, बजाज नगर, मालवीय नगर व सांगानेर सदर थाने में करीब 13 मामले दर्ज हैं।

बनीपार्क का मामला: सदर थाना क्षेत्र के पुलिस उप अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि बनीपार्क में शनिवार देर रात झोटवाड़ा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर हिम्मत सिंह ने देसी कट्टे से एक फायर किया था। मौके से एक खाली कारतूस मिला है। जांच में सामने आया है कि किसी जमीन के मामले में सुरेंद्र सिंह ने हिम्मत सिंह की मदद ली थी। इसमें हिम्मत सिंह गिरफ्तार किया गया था। इसी बात के वह सुरेंद्र सिंह से दो लाख रुपए मांग रहा था। पुलिस ने उसकी तलाश में करीब छह जगह छापे मारे, लेकिन वह और उसके दो साथी नहीं मिले।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: