जयपुर. इंडियन एयरलाइंस की जयपुर-कोलकाता वाया अहमदाबाद फ्लाइट 26 फरवरी से वापस शुरू होगी। यह फ्लाइट अभी तकनीकी कारणों से बंद थी। एयरलाइंस के अनुसार सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को आईसी 269 फ्लाइट कोलकाता से अपराह्न् 3.45 बजे रवाना होकर शाम 5.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहां से 6.30 बजे रवाना होकर रात 7.30 बजे जयपुर आएगी। वापसी में यह फ्लाइट जयपुर से रात 8.05 पर रवाना होकर 10.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
इसी तरह मंगलवार, गुरुवार तथा शनिवार को आईसी 267 फ्लाइट कोलकाता से अपराह्न् 3.45 बजे रवाना होकर शाम 6.10 बजे जयपुर पहुंचेगी। जयपुर से यह फ्लाइट शाम 6.45 बजे रवाना होकर रात 7.45 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
अहमदाबाद से यह फ्लाइट रात 8.20
बजे रवाना होकर रात 10.30 बजे कोलकाता पहुंचेगी। जयपुर-अहमदाबाद का सामान्य श्रेणी किराया 3770, एग्जीक्यूटिव क्लास का 4170 ेरु. होगा। जयपुर से कोलकाता का सामान्य श्रेणी का किराया 4460, एग्जीक्यूटिव क्लास का 4960 रुपए होगा।