bhaskar Web English
HomeNewsMetrosJaipur Jaipur

पिटाई के डर से कुएं में कूदा चोर

जयपुर.well सांगानेर बस स्टैंड के पास सूखे कुएं से सोमवार को लोहे के पाइप चुराने गए तीन चोरों की भनक लगते ही लोग वहां पहुंचे तो एक चोर तो भाग गया, दूसरा पकड़ा गया और तीसरा पिटाई के डर से कुएं में कूद गया। उसको करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने रस्से से बांधकर बाहर निकाला।

सांगानेर पुलिस ने कुएं में कूदे संजय और लोगों द्वारा पकड़े गए खलील के खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया है। तीनों चोर नशे में धुत थे। कुछ लोगों ने उनको पाइप काटते देख लिया था। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सांगानेर थाने के एएसआई भगवान सिंह ने रस्सा फेंका, तो कुएं में बैठे संजय ने उसे गले में डाल लिया।

उसका कहना था कि अगर वह बाहर आया तो उसे लोग पीटेंगे। पुलिस के समझाने पर उसने गले से रस्सा हटा दिया। तब तक मालवीय नगर से दमकल कर्मी भी पहुंच गए। संजय को निकालने के लिए दो दमकल कर्मी और एक पुलिसकर्मी को कुएं में उतरना पड़ा। इस दौरान यहां काफी भीड़ जमा हो गई।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: