bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

ईसाई समाज ने की सुरक्षा की मांग

इंदौर. रविवार को छावनी के मसीह मंदिर में हुई तोड़फोड़ के विरोध में ईसाई समाज के लोगों ने सोमवार सुबह एसपी को ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा की मांग की। रविवार दोपहर मसीह मंदिर में प्रार्थना शुरू होने के ठीक पहले जत्थे के रूप में पहुंचे 70 से अधिक लोगों ने हमला करते हुए तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने मौके से 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में सचिव जैम्स डेनियल की शिकायत पर पुलिस ने सावन सोनकर, आरती सोनकर, कुलदीप पिता प्रकाश, दयाल, नीरज पाटीदार, महेश पाटीदार, ईश्वर पाटीदार तथा उनके साथियों पर प्रकरण दर्ज कर रात तक पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

सोमवार सुबह 11 बजे मसीह मंदिर सीएनआई चर्च के पास्टर सचिन बेनेडिक्ट, अधीक्षिका डॉ. दत्ता, डॉ. सैम्युअल किशन, सचिव विनय मसीह, जैम्स डेनियल, प्रिंस योहन, क्रिश्चियन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमित डेविड, कार्यकारिणी सदस्य सुधांशु पॉल सहित 50 से अधिक लोग पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचे और एसपी अंशुमान यादव को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा घटना से समाज में दहशत है। मसीह मंदिर में हर रविवार सुबह 8 से शाम 7 बजे तक पुलिस बल तैनात किया जाए। ऐसा ही सुरक्षा इंतजाम शहर के अन्य चर्च में भी किया जाना चाहिए। इस संबंध में समाजजन मंगलवार सुबह 11 बजे कमिश्नर को भी ज्ञापन देंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: